विदेश समाचार

नॉनसेंस’… बॉल टेंपरिंग पर उस्मान ख़्वाजा के दावों को पैट कमिंस ने बताया ‘100 फ़ीसदी ग़लत’

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सैंडपेपर विवाद को लेकर अपने पूर्व साथी उस्मान ख़्वाजा के दावों पर पलटवार किया है. उन्होंने इन दावों को ‘100 फ़ीसदी ग़लत’ और ‘पूरी तरह बकवास’ बताया है.

2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ केपटाउन में टेस्ट मैच खेल रही थी. इस दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने की साज़िश के तहत स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ़्ट ने गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था. इसके लिए तीनों खिलाड़ियों को सज़ा दी गई थी.

ख़्वाजा ने हाल ही में अपनी आत्मकथा प्रकाशित की है. पूर्व बल्लेबाज़ ख़्वाजा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में पता था. इस टीम में कमिंस भी शामिल थे. ख़्वाजा का कहना है कि टीम को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी.

सिडनी में मीडिया से बातचीत में कमिंस ने इन दावों का जवाब दिया.

उन्होंने कहा, “जब वह कहते हैं कि हम सभी को पता था…अगर उनका मतलब यह है कि हमें पता था कि सैंडपेपर मैदान पर ले जाया जा रहा है, तो यह 100 फ़ीसदी ग़लत है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *