उत्तराखंड समाचार

उत्तरखंड: आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश संग सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के साथ चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में भी सर्दी का अहसास बढ़ाएंगी।

उत्तराखंड में आज नवंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

शीतकाल और संभावित शीतलहर व बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *