भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आज (13 नवंबर) चौथा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में हुआ, जहां न्यूजीलैंड ने 244 रनों से जीत हासिल की,. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 334 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.4 ओवरों में 89 रनों पर सिमट गई. रनों के लिहाज से भारत की वनडे इंटरनेशनल में दूसरी बड़ी हार है. बता दें कि 1999 में कोका-कोला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को श्रीलंका के हाथों 245 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वो रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया.