उत्तर प्रदेश समाचार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी। रात करीब 2 बजे मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धू-धूकर जलने लगी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही चालक ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की। समय रहते सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *