उत्तराखंड समाचार

रुड़की: आईआईटी के हॉस्टल में गाजियाबाद के 20 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

ड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में देर रात एक छात्र की मौत से परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी आयुष के रूप में हुई है।

आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्र का शव हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गोविंद भवन में एक छात्र ने फंदा लगा लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के दूसरे तल पर कमरा नंबर बीएस-10 का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सुरक्षा गार्डों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर छात्र चादर के फंदे से पंखे पर लटका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *